आज नेशनल वोटर्स डे के अवसर पर कई अखबारों ने इस सम्बन्ध में वोटर्स को जागरूक करने हेतु आर्टिकल्स छापे हैं। एक सर्वे के मुताबिक़ पुरे देश में १८-२९ वर्ष के उम्र के युवाओं में औसतन करीब ४१ प्रतिशत लोग मतदाता सूची से नदारद हैं, यानि कि इन लोगों ने अभी तक अपने आप को मतदान हेतु रजिस्टर्ड नहीं करवाया है। शहरी क्षेत्रों में ख़ास कर महानगरों में तो स्थिति और भी बुरी दिखती है। पुरे देश में ऐसे लोगों की संख्या करोड़ो में होगी। जहाँ कि प्रत्याशियों की हार-जीत कई बार कुछ सौ वोटों से तय होती है, वही इतने बड़े पैमाने पर युवा मतदाताओं का रेजिस्टर्ड न होना अपने आप में एक अभिशाप है। यह सरकारी एजेंसीज एवं चुनाव आयोग का फ़र्ज़ है कि भारत का हर नागरिक जो मतदान हेतु निर्धारित उम्र सीमा के अंतर्गत आता है उसका नाम मतदाता सूची में होना ही चाहिए।
आज के युवाओं से बात करते हुए मैंने अक्सर उन्हें सरकार की नाकामियों पर कटाक्ष करते हुए देखा है। आज की देश की बुरी स्थिति के लिए भी वो आज शाशन में बैठे राजनीतिक दलों को पूरी तरह जिम्मेवार ठहराते हैं। मगर इनमे से कई युवा ऐसे हैं जिन्होंने आज तक कभी वोट नहीं किया और इसमें दोनों तरह के लोग हैं, यानि वो जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज है और वो भी जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। मेरे ज्यादातर मित्र अपने शहर से बाहर दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं और उनका मतदाता सूची में नाम उनके पैतृक निवास के पते पर होता है। ऐसे में जरूरी है कि मतदान के वक़्त वे वहाँ मौजूद रह कर अपने मतदान का प्रयोग करें। सरकारी नौकरी में होने पर, वोट डालने हेतु कार्मिकों को स्पेशल छुट्टी भी दी जाती है। मगर कई बार हम लोग अपनी अकर्मण्यता के वजह से वोट डालने नहीं जाते। ऐसे लोग जो किसी कारणवश मतदाता सूची से नदारद हैं, उनका अपनी तरफ से इस बात के लिए प्रयास शायद उतना नहीं होता। मतदाता सूची में नाम डालने का कार्य सामान्यतः एक ख़ास वक़्त में कराया जाता है, जिस वक़्त अपनी पढ़ाई या जॉब की वजह से कई युवाओं के उनके पते पर मौजूद नहीं होने के कारण उनका नाम उस सूची में दर्ज नहीं हो पाता। आज ही मुझे पता चला कि हम सब अपनी थोड़े से प्रयास से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। जो पहले से मतदाता सूची में मौजूद हैं वे भी बड़ी आसानी से अपना नाम उस सूची में वेरीफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक वेबसाइट पर जाना है और वो वेबसाइट है - eci.nic.in
आप सभी युवाओं से अनुरोध है कि आप इस वेबसाइट पर जा कर अपना नाम वोटर सूची में है या नहीं यह वेरीफाई कर लें और यदि नहीं है तो यही से आप खुद को रजिस्टर भी करा सकते हैं। आपका वोट प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए बहुत ज्यादा कीमती है और इस बात को हम सभी युवाओं को अच्छी तरह समझना है। धन्यवाद् मित्रों।
--------------------------------------------------------------------
मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment