Thursday, February 25, 2016

और एक और कत्ल !

आज एक और कत्ल, क्षमा चाहूंगा दरअसल वो आत्महत्या थी जिसे मैं कत्ल कह कर सम्बोधित कर रहा हूँ।   जी हाँ, आज फिर किसी ने मेट्रो रेल के नीचे आकर अपनी जान दे दी।  खामियाजा दफ्तर जाने वाले हज़ारो कर्मचारियों को भुगतना पड़ा जो दफ्तर समय से नहीं पहुंच सके क्यूंकि कत्ल का वक़्त सुबह के ९ से १० के बीच का था जो दफ्तर जाने वालों का पीक ऑवर हुआ करता है।  खैर यह जान कर शायद ही किसी का दिल द्रवित हुआ हो।  हां इसके विपरीत न जाने कितने लोगों ने उसकी इस कदम को उनकी खुद की असहजता की वजह से मन भर कोसा होगा।   मैंने कई लोगों को मजाक के तौर पर और कईओं को गुस्से में यह कहते सुना की उसे आत्महत्या का वही वक़्त चुनना था।  मित्रों, आज मैं भी उसी असहजता का शिकार हुआ क्यूंकि मैं भी उन हज़ारों लोगों का हिस्सा हु जो रोज उस समय दफ्तर के लिए मेट्रो रेल की सेवा का लाभ उठाते हैं।  आज मेट्रो के परिचालन के बाधित होने के वजह से मुझे बस के धक्के खा कर दफ्तर पहुचना पड़ा।   मित्रों थोड़ा उन लोगों के बारे में सोच कर देखते हैं - ऐसी क्या परिस्थतियाँ होती होंगी जिनके कारण अच्छे खासे युवा पीढ़ी के लोग ज्यादातर आत्महत्या  के दलहीज तक पहुंच जाते हैं?  कही हम सब इस सभ्य समाज के हिस्सा होने के नाते दोषी तो नहीं ?  क्या हमारा कही फ़र्ज़ नहीं था कि हम ऐसे लोगों को इस हद तक पहुचने के पहले रोक सकें।   हम कहेंगे, हमारा उनसे क्या वास्ता? हम तो उन्हें जानते तक नहीं।   मित्रों हो सकता है यह सही हो हज़ारों की भीड़ में शायद कोई एक दो व्यक्ति ही उसे जानता हो।   मगर यह बीमारी बहुत  पुरानी हो चुकी है और हर हफ्ते दो हफ्ते में आत्महत्या की ऐसी घटनाओं से हम रब-रु होते आये हैं।  वो जिसने आत्महत्या की है वह किसी का मित्र, किसी का सम्बन्धी, किसी का सहकर्मी या सहपाठी था।   हां मित्रो, वह काफी तनहा हो गया था।   जब उसे ऐसा महसूस हुआ कि उसको समझने वाला, उसको प्यार देने वाला, उससे बातें करने वाला, उसकी समस्याओ से उसे निकालने वाला अब कोई नहीं रहा , तभी उसने ऐसा सोचा कि अब बस अब अपने इस बेइंतहा कष्ट से मुक्ति का एक ही तरीका है - आत्महत्या।  गौर से सोचिये इस बात पर।  अपने मित्रों में, सहपाठियों,  सहकर्मियों, सगे -सम्बन्धियों में किसी को अकेला मत छोड़िये।  अगर आपको ऐसा लगे कि वो अलग थलग पड़ता जा रहा है, उससे मिलते रहिये, उसकी बातों को सुनिए, उसे प्रेरणा दीजिये, उसकी नकारात्मकता को पहचान उसे सही रास्ता दिखाइए।   ऐसे लोग भटक रहे हैं, आपका जरा सा साथ, आपके थोड़े से मीठे बोल उसकी बहुमूल्य जिंदगी बचा सकते हैं।   गौर कीजियेगा मेरी बातों पर।
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

इंसानो की हवस के सामने बेबस हमारी प्रकृति

इंसानों ने जानवरो के घर उजाड़ दिये। न रहे घने जंगल, न रही निर्मल स्वच्छ नदियों की शीतल धारा। अब बेचारे ये जंगल के जानवर जाएँ तो कहाँ जाएँ। पैसे कमाने के जूनून में ज्यादा से ज्यादा जमीनों पर कब्ज़ा करने की जैसे होड़ सी मच गयी है। चाहे वो निजी जमीन हो या सरकारी जमीन, संरक्षित जमीन हो या नदी तट के इलाके। आज तो नदियों के मुहाने मोड़ कर, उनके रास्ते रोक कर भी ज़मीनो पर कब्जा किया जा रहा है। कहीं तो उद्योग धंधे लगाए जा रहे हैं, कही खनन किया जा रहा है तो कहीं ऊँची ऊँची इमारते खड़ी की जा रही हैं। खेतों के जमीन जब तेजी से अन्य कार्यों हेतु व्यवहार में लाये जा रहे हैं, फिर खेती की ज़मीन कहाँ से आये? इसके लिए फिर जंगल काट कर खेती योग्य भूमि तैयार की जा रही है। पर्वतीय इलाकों में चट्टानों को काट काट कर समतल किया जा रहा है। पहाड़ नंगे हो रहे हैं। क्या हो गया है हम सब को? हम क्यूँ नहीं सीखते दक्षिण तटीय इलाकों में आये भयंकर सुनामी से, भुज में आये विनाशकारी भूकम्प से या उतराखंड में आयी भयावह त्रास्दी से ?
हर कुछ दिनों पर हम अखबारों में पढ़ते हैं कि ट्रैन से कट कर एक व्यस्क हाथी मारा गया। फिर कई हाथियों ने अपने साथी के मारे जाने से नेशनल हाईवे जाम करके रखा है। हाथियों के झुण्ड ने भोजन की तलाश में गाँव के खेत खलियान नष्ट कर दिए। कई घरों में तबाही मचा दी। अभी सुना एक हाथी के ढाई साल का बच्चा उसकी माँ के बीमार होने के वजह से अपने झुण्ड को छोड़ माँ के साथ ही रह गया। उसकी माँ को बचाने की बहुत कोशिश की गयी मगर वो बच न सकी। उसकी माँ के मरने के बाद भी वो उसके मृत शरीर के आस पास से हटने को तैयार न हुआ। न जाने अपने झुण्ड से अलग होने के बाद उस बच्चे का क्या होगा? शायद उसे किसी चिड़ियाखाने में लोगो के मनोरंजन के लिए रख देंगे।
एक तेंदुआ जो जंगल से भटक कर मेरठ शहर में इस घर से उस घर, इस गली से उस गली, मॉल एवं बाजारों में घूम रहा है। वह तो खुद खौफजदा है, इतने सारे इंसानो के बीच। एक बार शहर में आ जाने के बाद उसे वापस जंगल जाने का रास्ता नहीं मिल रहा, वैसे भी आज शहर जंगल से ज्यादा बड़े हो चुके हैं। सूना रणथम्बोर का एक बाघ नरभक्षी बन चूका है। वह भी इंसानो के बस्तियों में घूम रहा है, अब तक सात लोगों को मार चुका है। उसको मारने के लिए बड़े बड़े शिकारी लगा दिए गए हैं। विगत वर्षों में ऐसी घटनाओ में अक्सर नरभक्षी बाघों के बजाये निर्दोष बाघों को मार दिया गया। सुंदरवन के बाघों की भी क्या गलती है, वे बेचारे तो जंगल में ही रहते आये हैं, मगर इंसानो ने वहाँ भी दूर दूर तक अपनी बस्तियां बसा ली हैं, टूरिस्ट सेण्टर, होटल्स खोल रखे हैं। अब हर कुछ महीनो में बाघों के इंसानो पर अटैक की खबरें आती हैं तो इसमें दोष किसका है? कभी हमारे भारत वर्ष में पुरे क्षेत्रफल का ८५ पर्तिशत जंगल हुआ करता था आज शायद १० पर्तिशत भी सही मायने में न बचे हों। क्या हम और हमारी सरकार इस और पूरी निष्ठां के साथ सोचेंगे ? अगर हमारे जंगल, नदियां, पर्वत, पशु, पक्षी नहीं रहेंगे तो फिर हमारा पर्यावरण क्या हम इंसानो के रहने के लायक बचेगा? नहीं चाहिए ऐसी तरक्की जिसमे इंसानो के हवस के वजह से प्रकृति इस कदर तबाह हो रही हो।
मित्रों, मैंने यह पोस्ट ठीक दो साल पहले लिखा था।   इसमें वर्णित घटनाएं उसी समय को प्रतिबिंबित करती हैं।
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

Tuesday, February 23, 2016

देशद्रोही सुरों को कुचल डालो

कब तक मरते रहेंगे जवान देश के गद्दारों से और देश के दुश्मनो से? अब सब्र का बाँध टूट रहा, एक बार आर पार की लड़ाई होनी चाहिए। मिटा दो दुनिया के नक़्शे से पाकिस्तान का नाम। यह किस्तों में हमारे जवानो की मौत और उस पर आंसूं बहाने, उनको श्रद्धांजलि देने के बजाये जब न्यूज़ चैनल्स को आतंक और उनके समर्थकों को महिमामंडित करते देखता हूँ तो खून खौल उठता है ऐसे पत्रकारों एवं बुद्धिजीविओं के खिलाफ जो पाकिस्तान के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उनके लिए राष्ट्रभक्ति एक मजाक का विषय है। राष्ट्रभक्त उनके लिए संघ और भाजपा के सदस्य नजर आते हैं। उन्हें हिन्दू शब्द से घृणा है। उन्हें वन्दे मातरम से द्वेष है। ऐसी अभियक्ति की आज़ादी किस काम की जो लोगों को अपने देश के खिलाफ काम करना सिखाती हो, जो देश के दुश्मनो का हाथ मजबूत करती हो। देश पर शहीद उन जवानो की माताएं छाती पीट पीट कर रो रही हैं और ये निर्लज अपने टीवी चैनल पे गद्दारो और दुश्मनो की पैरवी कर रहे हैं। लानत है ऐसे प्रजातंत्र पर, ऐसे लचर क़ानून पर जो जे एन यु में बैठे गद्दारों को सजा दिलाने या गिरफ्तार करके काल कोठरी में भेजने में नाकाम हो। मित्रों देश की आन और शान अब हम नौजवानो के हाथों में है। अपनी ताकत को पहचानो और ऐसे गद्दारों और देश के दुश्मनो को चिन्हित करो और उनका सामाजिक और सामूहिक बहिष्कार करो। लोगों में जागृति पैदा करो। अब देश में वामपंथी, कांग्रेसी एवं आम आदमी पार्टी जैसे गद्दार पार्टियों को कभी वोट न देना। आप अगर मेरी बात से सहमत हों तो अपनी सहमति हमारे देश के प्रति श्रद्धा के रूप में 'वन्दे मातरम' लिख कर कमेंट बॉक्स में डालें एवं ज्यादा से ज्यादा इस पोस्ट को शेयर करके आगे बढ़ाएं ! धन्यवाद मित्रों !

========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

Sunday, February 21, 2016

Baazaar, a matter of shame that a girl is thought to be an article to be sold in market even today



1982 was the year when this movie 'Baazaar' was released. One of the best movies of all times I can call it after watching this marvel today. The story line, the characters, the locations filmed, the decade of eighties, the social fabric then, poverty, helplessness, lust of the demeaned soul, fragrance of love, indecisiveness of heart, the wish for freedom to breath fresh air, the dubious standards of the elite class, the ultimate recourse as death, the repentance, the plight, the suffering all in one movie that too with no non-sense vulgar portrayal of girls that today's movies do, it's a work of excellence. As a child I never liked actors like 'Smita Patil' or 'Nasaruddin Shah'. Then my understanding was not that much. Today the same actors take me by surprise by their portrayal of characters in their acting. I am really taken aback by the performance of 'Smita Patil'. Now I could understand why she was seen as one of the finest actors of Indian Cinema. Salutes to the actors and specially the director Mr. Sagar Sarhadi who made such a wonderful movie. Yes most of us might not be knowing Mr. Sarhadi, he is a great play writer and his movies as a play write include Silsila, Kabhi Kabhi and Chandani. I still have to see many works of art as far as movies are concerned and where my heart goes. By the way, next to watch another jewel 'Arth'. 
smile emoticon
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

और कितने टुकड़ों में बांटोगे देश को !


हमारी भारत माँ के मुकुट कश्मीर की उन ऊँची चोटियों को कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी कब्जे में आने के बाद हमारे देश के जवानो ने ख़ुशी ख़ुशी मौत को गले लगा लिया मगर वापस उन चोटियों पर हमारा तिरंगा लहराया। कितनी आसानी से ये जे एन यू एवं जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र खुल कर कश्मीर की आजादी की मांग करते हुए सैयद गिलानी और अफज़ल गुरु का गुणगान कर रहे हैं। क्या चाहते हैं ये, अपने ही देश के टुकड़े? कितने टुकड़े होंगे देश के अगर शुरुआत हुई तो? क्या पता भी है इन्हे? एक कश्मीर आजाद करोगे तो फिर पंजाब, नार्थ ईस्ट के राज्य, गोरखालैंड, तमिलनाडु और न जाने कितने राज्य। कल को जिसे केंद्र के अधीन रहने का मन न होगा वही आजादी माँगने बैठ जाएगा। अरे आज़ादी की मांग करने वालो मूर्खो, यह देश तभी तक सुरक्षित है आबाद है जब तक यह एक है। अगर कही टुकड़ो में बटा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, केरला सबकी अपनी अपनी सेना की टुकड़ियां होंगी। सीमा विवाद के चक्कर में सब लड़ते रहेंगे। आज जहाँ लड़ाइयां हिमालय की तराई में लड़ी जाती हैं। कल हमारे घर, दूकान, ऑफिस सब गोला बारूद के शिकार होंगे। और यह वही चाहत है जो पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन बरसों से इंतज़ार में बैठे हैं। तुम उनका साथ दे रहे हो, भाई वाह ! चंद रुपयों के लालच में देशद्रोही ताकतों के हाथो बिक कर ये कैसा पाप कर रहे हो तुम, जरा देखो अपने सैनिको को जो हसते हँसते देश की सुरक्षा में कुर्बान हो जाते हैं ताकि हमारा देश अंखंड रहे और तुम कितनी आसानी से कहते हो.. "कश्मीर मांगे आजादी, हम छीन के लेंगे आज़ादी। भारत की बर्बादी तक जंग जारी रहेगी।" तुम्हे यही बर्बादी चाहिए। तुम कहाँ जाओगे फिर, तुम्हारे माँ बाप, भाई बहन, बच्चे कहा जाएंगे ? नहीं मेरे भटके हुए मित्रों तुम भी इस बर्बादी का शिकार होगे। तुम्हारी आत्मा तब रोयेगी, कराहेगी पर तुम कुछ न कर पाओगे सिवाय पछताने के। जो पठानकोट में घुसे आतंकवादी न कर सके जिनका मकसद था हमारी सेना का मनोबल गिराने का, वो तुमने कर दिखाया है। तुम जैसे देश के गद्दारों से उनका सर शर्म से झुक गया है। हर सच्चे देशभक्त का सर शर्म से झुका दिया है तुम लोगों ने। काश ईश्वर तुम सब को सुबुद्धि दे !

========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

Whether finding real love in life is as difficult as passing an IAS exam?

I liked a post written a few days back in which it was questioned whether love is equivalent to an IAS exam. You keep on trying like appearing in that exam every year. That single line is of great significance. I try to explain how. There are people who might have cracked IAS exam in their first attempt, however such people are a minuscule percentage of the number of aspirants that go for it every year. The pain that the strugglers have can't be felt by this small number of successful candidates. IAS exam is just a comparative tool, there may be many such comparative analysis that we may make for this sake. Anything that comes to a person without much effort or because of his or her virtues as a reward in quick time, its value is underestimated. But in order to achieve the same thing if one has to toil hard, it's value multiplies far more in his or her sight. Now in this struggle, there are people who make effort for years and then they pass. There are others who even after years of struggle and hard work fail to pass and have to leave that dream of becoming an IAS Officer. My friends, when it comes to love, those who have failed in this several times, do they have a right to try their destiny again or not? Moot question is why someone runs after getting love in his or her life? The answer to this is, nothing completes him or her if there is no love in their lives. (Please don't mistaken this love as love between the brothers and sisters and mother and son, father and daughter and any such relations. ) Now if someone has been less competitive or less fortunate to get love in his or her life in his or her first few attempts, it does not mean that he or she shall stop looking for this elsewhere. It's the innate desire that their soul is looking for. Friends a failed IAS officer can become a good writer, research scholar or a professor that world knows him or her today. Similarly it's not necessary that who failed in love in their earlier years, can't be successful later. It's just a meeting of two souls who attract each other and that can happen at any point of time. If you have been fortunate to find your soulmate your loving buddy, don't hate others who could not or who are still looking for that. Don't make a fun of them since they are still trying. Just pray for them and wish for their fulfilling.
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

Unmanageable population growth is not a demographic dividend

Well friends, I just read human population on earth will touch 9.6 billion by the middle of this century. Is there any space to accommodate such a large chunk of population? One of the most interesting events that we witnessed in the beginning of this year is the lifting of the ban by China on its one child policy per couple. It can directly be linked to India's population that's going to surpass China in another decade. Some people may call India to have a demographic dividend. Same is there with China. This theory says if the people in the age group of 15 to 35 constitute major part of the entire population, that country is poised to push its GDP to a continuing higher trajectory since the age group mentioned is the one that creates wealth and is the working class. I accept this theory to some extent. Countries in Europe are aging that means there are less people in the working age group and more in the post retirement age. Well as I discussed, less working population means less contribution to the GDP and so they are witnessing a decline and recession in their economies. Therefore they are now trying to promote more birth rate to their young couples and also resorting to opening their doors for immigrants.
Having said all this we have to look on the other gloomy picture with this increasing population. Inch by inch we are exploiting mother earth to live, to cultivate, to industrialize and to entertain. The exploitation is at the extent that there is no food to the poor, not much drinking water available from the available resources. Think about shelter, food, drinking water, sanitation, health, education, employment among many other things - will the burgeoning population growth can sustain? Reservation, pollution, discrimination, corruption, fundamentalism, radicalism etc are some of the biggest problems that we are unable to answer even today. How can we address the bigger problems along with these existing ones that will multiply to unimaginable levels in the coming decades?
Asian, American and African nations where the population is increasing astronomically will not be able to sustain this population pressure. No logic, no ethics, no system can work under such an extreme emergency. We are into real trouble.
All the nations need to bring a policy to contain this population forcefully. Don't think about the demographic dividend or the religious sentiments today. Strict policy to limit the birth rate to one person one couple have to be implemented if the disaster has to be averted otherwise doom's day is not too far.
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

India in 2050 : on course of becoming an economic superpower and alleviating poverty

Day before yesterday I was discussing with my friends how despite so much of progress we have failed to provide the living standard to maj...