Saturday, February 8, 2014

६ फ़रवरी २०१४ - मोदी जी की कोलकाता में ऐतिहासिक रैली


गत बुधवार दिनांक ६ फ़रवरी को मोदी जी की ऐतिहासिक रैली कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुई। मोदी जी जैसे कर्मठ, ईमानदार एवं राष्ट्रभक्त नेता को देखने और सुनने के लिए अगर बिज़नस स्टैण्डर्ड एवं कुछ अन्य अखबारो में छपे आंकड़ों पर विश्वास करें, तो करीब २ लाख की भीड़ आयी थी। बड़ी उत्सुकता थी, टीवी पर तो कई बार उन्हें देखा और सुना किन्तु सामने से उन्हें देखने की बात ही कुछ और होती है। जब आप लाखो लोगों को एक साथ मोदी मोदी का उच्चारण करते देखते हो, मन इस नेता के लिए लोगों की अपार श्रध्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण को देख कर गदगद हो उठता है। इतने साधारण परिवार से उठ कर आज करोड़ों लोगों का हृदय सम्राट बने मोदी जी की बात अन्य नेताओं से बहुत भिन्न है। मैंने उनका कई भाषण टीवी पर सुना है और हर बार उन्हें देश को जोड़ने की बात ही करते देखा है, सबको साथ ले कर चलने की बात, चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान या किसी भी धर्म या पंथ को मानने वाला। देश का सर्वांगीण विकास तो उनका सबसे पहला एजेंडा है। घर घर को खुशहाल बनाने का उनका सपना और सोच जन जन के मन को सही मायने में छूती है और लोग स्वतः ही ऐसे राष्ट्रप्रेमी के साथ जुड़ते चले जाते हैं। इसी का परिणाम है कि मोदी जी न केवल उन राज्यों में जहा बीजेपी पहले से मौजूद है, अपने रैलियों में भीड़ इकट्ठी कर पाते हैं, बल्कि वे बाकी जगहों पर भी अप्रत्याशित जन समूह एकत्रित कर लेते हैं। लोग उन्हें देखने और सुनने खुद-ब-खुद आते हैं। कोलकाता की रैली में हम सबने अखबारों में पढ़ा कि उसमे हर वर्ग के लोग आये थे, मैनेजमेंट स्टूडेंट्स से ले कर टेकनोक्रेट्स, इंजीनियर्स, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले ऑफिसर्स से ले कर बाबू तक, छोटे व्यवसायी से लेकर बड़े उद्योगपति तक, रिटायर्ड जज, पुलिस ऑफिसर्स, किसान, मजदूर और आम जन। जब मोदी जी के रैली स्थल पर पहुँचने के ठीक पहले उनके हेलीकाप्टर ने ब्रिगेड मैदान का दो बार चक्कर लगाया, तालियों की गड़गड़ाहट एवं मोदी मोदी की गूंज से पूरा मैदान उद्वेलित हो उठा। लोग अपना हाथ लहरा लहरा का उनका स्वागत करने को बेकरार थे। 

--------------------------------------------------------------------
मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

India in 2050 : on course of becoming an economic superpower and alleviating poverty

Day before yesterday I was discussing with my friends how despite so much of progress we have failed to provide the living standard to maj...