Tuesday, December 9, 2014

अभिमन्यु स्पीक्स - बीस हज़ार से ज्यादा पाठकों के आंकड़े को पार

प्रिय पाठकों,
मुझे आज यह देख कर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आखिर मेरी मेहनत धीरे धीरे रंग ला रही है।   मेरे इस ब्लॉग को पढ़ने व पसंद करने वालों की सूची में बीस हज़ार से ज्यादा लोगों का शामिल होना, और वो भी तब जबकि मैं काफी संजीदा विषयों पर लिखता आया हूँ, मुझे गर्व की अनुभूति देता है।   मैंने अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की है कि मैं तात्कालिक विषयों पर लिखूं जो सीधा सीधा आम इंसानो से सरोकार रखते हों।  मैंने हर वर्ग के लोगों के लिए लिखने की कोशिश की है हालांकि युवा वर्ग के ऊपर लिखना मुझे ज्यादा पसंद है।   मित्रों, मैं पहले सिर्फ इंग्लिश में लिखता था, मगर बाद में मुझे ऐसा एहसास हुआ कि पाठकों के एक बड़े वर्ग तक शायद मैं पहुंच नहीं पा रहा और फिर मैंने निष्चय किया कि मैं इंग्लिश के साथ साथ हिंदी में भी लिखूंगा।   कहाँ पता था कि हिंदी लेखन मुझे इतना प्रिय होगा और पाठकों का इतना प्यार मिलेगा कि मेरे लेखन का बड़ा हिस्सा हिंदी में प्रकाशित होगा।  

आज औसतन पचास से सौ पाठक मेरे ब्लॉग को प्रति दिन पढ़ते हैं।   एक बार मेरे एक मित्र ने कहा कि मुझे अपने ब्लॉग में जोक्स और कहानिया डालनी चाहिए।   किसी ने कहा आज युवाओं को रोजगार के अवसर के या मेडिकल, इंजीनियरिंग, बैंक्स के कम्पेटीशन्स के साइट्स के लिंक्स चाहिए,  जिसके डालने से मेरे ब्लॉग पर आने वाले लोगों की संख्या प्रति दिन हज़ारों में हो जायेगी।   मैंने अपने उन मित्रों को समझाया कि मैं सिर्फ भीड़ इकट्ठी करने के लिए नहीं लिखता।   मेरे लेखन का एक मकसद है, लोगों के साथ अच्छी, विषय-पर्यक एवं तार्किक सोच को साझा करना, उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना, और ये तभी संभव है जब मैं अपने लेखन की गुणवत्ता को बना कर रखूँ और इसके लिए मैं सदा तत्पर रहता हूँ।  मुझे ओरिजिनालिटी बहुत प्रिय है इस लिए मेरी हर संभव कोशिश यही होती है कि मैं जो भी लिखूं मेरी खुद की रचना हो और अभी तक मैंने इस पर कभी कोई समझौता नहीं किया है।  

आप सबको शायद मैंने कभी देखा भी न हो,ना पहचानता हूँगा मगर फिर भी आप सब लोगों ने मेरा उत्साह जिस तरह बढ़ाया है और मुझे उत्तरोत्तर अच्छा लिखने को प्रेरित किया है, इसके लिए मैं आप सबको सहृदय धन्यवाद देता हूँ।
========================================================== मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

India in 2050 : on course of becoming an economic superpower and alleviating poverty

Day before yesterday I was discussing with my friends how despite so much of progress we have failed to provide the living standard to maj...