Sunday, May 18, 2014

मोदी जी की सुनामी में बहने के बाद विपक्षी दलों में भारी हड़कम्प

मोदी जी के प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता तक पहुचने के साथ ही अधिकाँश विपक्षी दलों के इस चुनाव में सफाये के बीच इन पार्टियों की अपने वजूद को बचाने की भारी जद्दोजहद चल रही है।   बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के विधायकों के बीच इस हार के बाद भारी असंतोष की खबरें आ रही हैं।  यही नहीं इस हार की प्रमुख वजह नितीश जी का अच्छी भली विकास के पथ पर चल रही बिहार की भाजपा के साथ गठबंधन सरकार को तोड़ देना माना जा रहा है क्यूंकि इस तरह इन्होने बिहार में एक बड़े जनाधार को खो दिया।  बहरहाल नितीश जी ने हार की जिम्मेवारी लेते हुए मंत्रिमंडल सहित अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  हालांकि उन्होंने विधानसभा भंग करने की शिफारिश नहीं की है।  खबर ये भी है की नितीश जी एवं उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के बीच भारी मतभेद उभर आएं हैं।  हालत यह है की शरद जी ने बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) एवं नितीश जी के घूर विरोधी लालू यादव जी के राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिल कर गठबंधन सरकार बनाने के संकेत दिए हैं।  यह संकेत बिहार की राजनीति में अप्रत्याशित माना जा रहा है क्यूंकि बिहार में नितीश कुमार की अगवाई में लालू जी के भ्रष्टाचार एवं कुशाशन के खिलाफ ही जनता दल (यूनाइटेड) एवं भाजपा गठबंधन को वहां की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ पिछले दो बार बिहार की सत्ता तक पहुचाया था।  खैर राजनीति में कुछ भी संभव है।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश से भी खबरें आ रही हैं की वहां भी घोर विरोधी पार्टियां मुलायम सिंह की सपा एवं मायावती की बसपा इन चुनावों में भयंकर हार के बाद गठबंधन के संकेत दे रही हैं।  वहीं दिल्ली राज्य की सरकार से तथाकथित लोकपाल विधयक के पास न होने देने के कांग्रेस व भाजपा के रवैये के वजह से मंत्रिमंडल सहित केजरीवाल के इस्तीफा दे कर आम चुनावों की तैयारी में जोर शोर से लगने के बावजूद भारी हार एवं दिल्ली की सात की सात लोक सभा सीटों पर पराजय के बाद केजरीवाल जी की पार्टी फिर से दिल्ली राज्य की सत्ता में वापस सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुड़ गयी है।   दिल्ली में लोक सभा चुनाओ में भारी हार के बाद विधायकों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।   आशंका है कि अगली बार अगर विधान सभा चुनाव हुए तो शायद वापस आम आदमी पार्टी अपना पुराना प्रदर्शन न दुहरा पाये।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------

मित्रों यदि मेरा यह पोस्ट आपके दिल को जरा भी छू कर गुजरा हो तो मुझे विश्वास है कि आप मेरे इस प्रयास को लाइक दे कर मुझे और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद देंगे। आप अगर मुझे मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो करते हैं तो आपको मेरे शेयर किये सारे पोस्ट्स आपके नोटिफिकेशन्स में मिलते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

India in 2050 : on course of becoming an economic superpower and alleviating poverty

Day before yesterday I was discussing with my friends how despite so much of progress we have failed to provide the living standard to maj...